Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते

कंगना रनौत और चिराग पासवान, फोटो- इंस्टाग्राम
Kangana Ranaut ने Chirag Paswan के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा और क्या है सच्चाई.
Kangana Ranaut और Chirag Paswan को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है. यह चर्चा तब शुरू हुई जब 2024 में दोनों को दिल्ली में संसद के बाहर हंसी-मजाक करते हुए देखा गया था. अब कंगना ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है और साफ कर दिया है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है.
कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने ANI के साथ एक इंटरव्यू में साफ कहा कि चिराग पासवान सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. चिराग मेरे दोस्त हैं. जब मैं उन्हें देखती हूं, तो एक दोस्त की तरह ही देखती हूं. अगर हमारे बीच रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे भी होते.”
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं और उनके बीच सिर्फ एक अच्छी दोस्ती है. कंगना ने कहा कि चिराग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनके साथ उन्हें एक अच्छा और सहज कनेक्शन महसूस होता है.
दोनों ने साथ कब किया काम?
‘मिले ना मिले हम’ फिल्म में कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साथ काम किया था. यह फिल्म 2011 में आई थी और यही चिराग पासवान की पहली फिल्म भी थी. तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच दोस्ती बनी हुई है.
कंगना रनौत के नए प्रोजेक्ट्स
फिल्मों की बात करें तो कंगना आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल निभाया था. इसके अलावा वह अब ‘भारत भाग्य विधाता’ नाम की फिल्म पर काम कर रही हैं, जो रियल लाइफ हीरोज पर आधारित है.
इसके साथ ही वह आर माधवन के साथ एक नई फिल्म में भी नजर आने वाली हैं और ‘क्वीन’ के सीक्वल की भी तैयारी चल रही है.
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs के सेट पर 10 साल बाद मामी से मिले Krushna Abhishek, इमोशनल होकर बोले- आइस ब्रेक हुई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










