अर्जुन तेंदुलकर टी20 मुंबई लीग की नीलामी पूल में शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2019 10:22 PM
मुंबई : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रूख करने को तैयार हैं और इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है. बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ दो […]
मुंबई : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रूख करने को तैयार हैं और इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है.
बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिये थे. नीलामी पूल में अर्जुन के नाम से प्रशंसकों में इसकी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो भी फ्रेंचाइजी उनके लिए बोली लगायेगी उसके साथ ‘तेंदुलकर’ का नाम जुड़ेगा. उन्नीस साल का यह खिलाड़ी हाल में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेला था. उन्होंने मुंबई के अंडर-23 टीम में जगह बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










