लगातार बेहतर प्रदर्शन की ललक कोहली को खास बनाती है : बांगड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2019 3:47 PM

विज्ञापन

चंडीगढ : भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ का मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की चाह में कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार उनके साथी खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक […]

विज्ञापन

चंडीगढ : भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ का मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की चाह में कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार उनके साथी खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता.

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक और शतक जमाते हुए 95 गेंद में 123 रन बनाये, लेकिन भारतीय टीम 32 रन से हार गई. कोहली इस शृंखला में दो शतक और एक 40 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

IND vs AUD 3rd ODI : धौनी के घर में कोहली के विराट शतक के बावजूद भारत 32 रनों से हारा

बांगड़ ने कहा , ऐसा नहीं है कि हम एक ही खिलाड़ी पर निर्भर हैं, लेकिन विराट ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार दूसरों का अच्छा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता. यह पूछने पर कि कोहली को क्या बात खास बनाती है, बांगड़ ने कहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहता है. उन्होंने कहा , वह अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार की कोशिश में रहता है और नियमित तौर पर ऐसा करता है. यही वजह है कि उसके खेल का स्तर इतना ऊंचा है.

इसे भी पढ़ें…

Ranchi ODI INDvsAUS : आर्मी कैप पहन मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बांगड़ ने कहा , जब वह बल्लेबाजी कर रहा था तो लग रहा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे. टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण भी इसलिये चुना कि ओस का पहलू दिमाग में था. उन्होंने कहा , मैदानकर्मियों ने ऐसा कहा था, क्योंकि कल बहुत ओस थी, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं था. लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा था. विराट कुछ देर और रहता तो हम दबाव में नहीं आते.

इसे भी पढ़ें…

Ranchi ODI: भारतीय सेना की स्ट्राइक और धौनी की स्टंपिंग पर कभी शक मत करना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola