आईसीसी की बैठक में बीसीसीआई ने कहा, अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 1:39 PM
दुबई : पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में होने वाले मैच के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है. इसी मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी विश्व कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को […]
दुबई : पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में होने वाले मैच के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है. इसी मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी विश्व कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए ‘सब कुछ’ करेगा.
आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक के शुरू में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने 30 मई से शुरू हो रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बीसीसीआई की ओर से राहुल जोहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.’ पता चला है कि जोहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है.
अधिकारी ने कहा, ‘‘आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा.’ सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती एजेंडा में शामिल नहीं था लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










