पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर करने की मांग को लेकर BCCI ने लिखा ICC को पत्र!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2019 12:38 PM
नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने विश्वकप से पाकिस्तान को बाहर की मांग करते हुए आईसीसी को एक पत्र लिखा है. पत्र में यह कहा गया है कि अगर आईसीसी पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर का रास्ता नहीं दिखाता है, तो भारत […]
नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने विश्वकप से पाकिस्तान को बाहर की मांग करते हुए आईसीसी को एक पत्र लिखा है. पत्र में यह कहा गया है कि अगर आईसीसी पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर का रास्ता नहीं दिखाता है, तो भारत इस स्पर्धा में भाग नहीं लेने पर विचार कर सकता है.
विश्वकप के शिड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मैच खेला जाना है, लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह मैच नहीं हो पायेगा. हालांकि भारत के मैच नहीं खेलने से पाकिस्तान को अंक मिल जायेगा, लेकिन अब जबकि भारत ने विश्वकप से भारत को बाहर करने की मांग कर दी है तो देखना है कि आईसीसी का इसपर क्या रुख होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










