ePaper

अगर सरकार का आदेश हुआ तो विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी भारतीय टीम : बीसीसीआई सूत्र

Updated at : 20 Feb 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
अगर सरकार का आदेश हुआ तो विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी भारतीय टीम : बीसीसीआई सूत्र

नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद इस बात को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या विश्वकप क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगा या नहीं? इस संबंध में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. भारत-पाकिस्तान विश्वकप में एक दूसरे के खिलाफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद इस बात को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या विश्वकप क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगा या नहीं? इस संबंध में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

भारत-पाकिस्तान विश्वकप में एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं इसे लेकर आईसीसी ने अभी कुछ नहीं कहा है और ना ही वह इस संबंध में कुछ कर सकता है. बीसीसीआई के हवाले से ऐसी सूचना मिल रही है कि अगर सरकार यह चाहेगी कि टीम पाकिस्तान के साथ ना खेले, तो यह स्वाभाविक है कि टीम पाक के साथ नहीं खेलेगी.

चूंकि इस मामले में आईसीसी कोई दखल नहीं देगा और ना ही अभी तक बीसीसीआई ने इस संबंध में उससे कोई बात की है, इसलिए यह तय है कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलता है, तो उसे मैच के अंक मिल जायेंगे और अगर दोनों के बीच फाइनल हुआ तो पाकिस्तान बिना मैच खेले ही विश्वकप का विजेता घोषित हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola