महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणी कर फंसे हार्दिक-राहुल, जांच होने तक निलंबित, नहीं खेल पायेंगे ODI सीरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2019 5:22 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को महिलाओं पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीओए प्रमुख विनोद राय ने दी.निलंबन के कारण पांड्या और राहुल कल से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को महिलाओं पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीओए प्रमुख विनोद राय ने दी.निलंबन के कारण पांड्या और राहुल कल से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी आपत्तिजनक टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था. उन्हें सिडनी में शनिवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिए टीम में भी नहीं चुना गया था. प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, ‘‘पांड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है.’
महिला विरोधी टिप्पणी पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल, मांगी माफी, कही ये बात
पांड्या और राहुल विवाद में बोले कोहली, महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










