संगकारा लगातार सात टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने

Updated at : 23 Jun 2014 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
संगकारा लगातार सात टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने

लीड्स : श्रीलंका के कुमार संगकारा क्रिकेट इतिहास में लगातार सात टेस्ट पारियों में अर्धशतक या इससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये हैं. संगकारा ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ हेंडिग्ले में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की. संगकारा स्क्वायर लेग पर चार रन बनाते ही वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी एवर्टन […]

विज्ञापन

लीड्स : श्रीलंका के कुमार संगकारा क्रिकेट इतिहास में लगातार सात टेस्ट पारियों में अर्धशतक या इससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये हैं. संगकारा ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ हेंडिग्ले में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन हासिल की.

संगकारा स्क्वायर लेग पर चार रन बनाते ही वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी एवर्टन वीक्स और शिवनारायण चंद्रपाल तथा जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर की इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गये. लेकिन वह 55 रन पर आउट हो गये. उन्हें आफ स्पिनर मोइन अली ने पगबाधा आउट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola