स्मिथ-वार्नर की वापसी पर सब कुछ अच्छा जाएगा, यह सोच ऑस्ट्रेलिया खुद के साथ कर रहा मजाक : वान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2019 3:28 PM
सिडनी : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने ऑस्ट्रेलिया की भारत के हाथों करारी हार के बाद बड़ा बयान दिया है. वॉन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया अगर यह सोचता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो, यह उसका खुद के साथ मजाक होगा. भारत की […]
सिडनी : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने ऑस्ट्रेलिया की भारत के हाथों करारी हार के बाद बड़ा बयान दिया है. वॉन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया अगर यह सोचता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो, यह उसका खुद के साथ मजाक होगा.
भारत की जीत के बाद वान ने डेली टेलीग्राफ में अपने कालम में लिखा कि ऑस्ट्रेलिया निलंबित स्मिथ और वार्नर की अनुपस्थिति के बजाय कई अन्य गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है. वॉन ने लिखा है, अगर आप यह सोचते हो कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के चयन के लिये उपलब्ध होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी तो फिर आप गलत हैं.
इसे भी पढ़ें…
भारत के पास इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण : पेन
स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्राफ्ट पर बरकरार रहे प्रतिबंध : जॉनसन
भारत के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, चयन और रणनीति सभी बेकार रही और ऑस्ट्रेलिया को स्वीकार करना होगा कि उसकी टीम अब बहुत अच्छी नहीं है. उन्होंने कहा, यह सही है कि अपने दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बाहर होने से कोई भी टीम संघर्ष करेगी, लेकिन स्मिथ और वार्नर को गंवाना कमियों को छुपाने का बहाना नहीं है.
इसे भी पढ़ें…
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे बुमराह, न्यूजीलैंड दौरे में भी आराम
स्मिथ और वार्नर का नहीं होना भारत में कोहली और रोहित के नहीं होने के समान : गांगुली
भारत को पिछली गर्मियों में इंग्लैंड ने 4-1 से हराया था, हालांकि मैच काफी करीबी रहे थे, लेकिन अगर सिडनी में अंतिम दो दिन बारिश नहीं आती तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया होता. वान को लगता है कि वर्तमान परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2019 के बाद होने वाली एशेज शृंखला में इंग्लैंड को नहीं हरा पाएगा.
इसे भी पढ़ें…
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर इमरान खान ने भारतीय टीम को दी बधाई
स्मिथ और वार्नर अगला विश्वकप खेलेंगे या नहीं यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर: केविन राबर्ट्स
उन्होंने कहा, उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहतर होनी चाहिए और गेंदबाजी में अधिक निरंतरता की जरूरत है. उनकी टेस्ट टीम को हर विभाग में सुधार की जरूरत है. अगर वे सोचते हैं कि स्मिथ और वार्नर की वापसी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा तो वे खुद से मजाक कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें…
ICC रैंकिंग में टॉप थ्री में पहुंचे ‘रन मशीन’ चेतेश्वर पुजारा, पंत ने लगायी 21 पायदान की छलांग, धौनी को पछाड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










