ePaper

#INDvsAUS : पर्थ की पिच को मिली खराब रेटिंग पर बवाल

Updated at : 24 Dec 2018 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvsAUS : पर्थ की पिच को मिली खराब रेटिंग पर बवाल

मेलबर्न : पर्थ की पिच को आईसीसी की ‘औसत’ रेटिंग पर बवाल शुरू हो गया है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईसीसी के इस फैसले पर हैरानी जताती है. अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल हो गये हैं. लैंगर ने कहा कि गेंद और बल्ले के […]

विज्ञापन

मेलबर्न : पर्थ की पिच को आईसीसी की ‘औसत’ रेटिंग पर बवाल शुरू हो गया है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने आईसीसी के इस फैसले पर हैरानी जताती है.

अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल हो गये हैं. लैंगर ने कहा कि गेंद और बल्ले के बीच संतुलन नहीं होने पर टेस्ट क्रिकेट ‘उबाऊ’ हो जाएगा. लैंगर ने कहा, मैं बेहद हैरान था (पर्थ की रेटिंग को लेकर). कुछ गेंद नीची रही, लेकिन मुझे लगता है कि यह रोमांचक टेस्ट क्रिकेट था. यह पर्थ की सबसे तेज पिच थी जो मैंने देखी और मैं लंबे समय से इसे देख रहा हूं.

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरा टेस्ट जीतकर चार मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर की. तीसरे टेस्ट के स्थल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच के बारे में लैंगर ने कहा, पिच पर कुछ घास देखकर अच्छा लग रहा है. मैं हमेशा से कहता आया हूं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज पिच है. अगर आपके पास शानदार पिच होगी तो गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा और फिर टेस्ट क्रिकेट जीवंत रहेगा और अच्छा करेगा.

इसे भी पढ़ें…

बॉक्सिंग डे मैच के लिए तैयार भारत-आस्ट्रेलिया की टीम, रहाणे ने कहा सेंचुरी बनाऊंगा

उन्होंने कहा, अगर हम सपाट पिचों पर खेलेंगे तो फिर यह उबाऊ मैच हो जाएगा. उम्मीद करते हैं कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा क्योंकि यह महत्वपूर्ण है, इस शृंखला के लिए ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे टेस्ट में खराब फार्म से जूझ रहे पीटर हैं. ड्सकोंब की जगह ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम में मौका दे सकती है. लैंगर ने कहा, एक बेहद संतुलित टीम में आपके पास ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो कुछ ओवर फेंक सके इसलिए संभवत: एडीलेड और पर्थ के समान नहीं होने वाले विकेट पर वह महत्वपूर्ण हो सकता है.

इसे भी पढ़ें…

पर्थ के विकेट को औसत रेटिंग मिलने से ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश

कोच ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के अपने मजबूत पक्ष हैं और टीम के संतुलन में ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला किया जाएगा. लैंगर ने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की जमकर तारीफ की जो दो टेस्ट में 16 विकेट चटका चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और उनके भारतीय समकक्ष विराट कोहली के बीच शाब्दिक जंग कोच जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष दिनों की याद दिलाती है.

इसे भी पढ़ें…

कोहली के साथ भिड़ंत के बाद बाक्सिंग डे मैच के लिए तैयार हूं : टिम पेन

लैंगर ने सोमवार को कहा, मुझे यह देखकर अच्छा लगा. हमें इसमें ऑस्ट्रेलियाई मजाक की झलक नजर आई- इसके छींटाकशी कह लो, बहस, या जो आपको पसंद हो।. इसमें थोड़ा मजाक था और हमें इसके लिए स्वयं पर गर्व है.

मैंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के जो शानदार दिन देखे हैं, ये उसी की तरह है. उन्होंने कहा, इसमें इतना अधिक मजा है, यही कारण है कि जब लोग मुझे कहते हैं कि मैदान पर कोई बात नहीं होनी चाहिए तो मैं कहता हूं कि यह इसे उबाऊ बना देगा, जैसे सपाट पिच पर खेलना.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा, विराट कोहली बेहतरीन कप्तान

कोहली और पेन के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान हुई बहस चर्चा का विषय बनी थी. उन्होंने कहा, इसके लिए गुस्सा होने की जरूरत नहीं है, अभद्र होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जब इस तरह का मजाक होता है तो हमें स्वयं के लिए खड़े होने का मौका भी मिलता है. यह बेहद महत्वपूर्ण है.

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, यह चीजों को करने का ऑस्ट्रेलियाई तरीका भी है. हमें स्वयं के लिए खड़ा होना होगा. मुझे लगता है कि टिम ने इसे जिस तरह किया, उससे मैं टिम की कप्तानी से प्रभावित हूं.

इसे भी पढ़ें…

पर्थ की पिच जीवंत, ऐसे ही विकेट से बचेगी टेस्‍ट क्रिकेट : सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola