ePaper

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे प्रतिबंधित खिलाड़ी स्मिथ-वार्नर !

Updated at : 26 Nov 2018 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे प्रतिबंधित खिलाड़ी स्मिथ-वार्नर !

सिडनी : उन्हें भले ही आस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिये प्रतिबंधित किया गया हो लेकिन स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर तब भी अपने गेंदबाजों की तैयारी में मदद करके भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला में अपनी कुछ भूमिका निभाएंगे. पूर्व कप्तान स्मिथ और वार्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड […]

विज्ञापन

सिडनी : उन्हें भले ही आस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिये प्रतिबंधित किया गया हो लेकिन स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर तब भी अपने गेंदबाजों की तैयारी में मदद करके भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला में अपनी कुछ भूमिका निभाएंगे.

पूर्व कप्तान स्मिथ और वार्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स की तैयारियों के लिये ऑस्ट्रेलियाई नेट अभ्यास में भाग लेने पर सहमत हो गये हैं.

स्मिथ और वार्नर की जल्द ही बैगी ग्रीन कैप पहनने की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला किया. यह पूर्व कप्तान और उप कप्तान हालांकि पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola