INDvsWI: दीवाली के पहले धूमधड़ाका मचाने के बाद यूं मुस्कुराये हिटमैन रोहित शर्मा

लखनऊ : कप्तान रोहित शर्मा ने दीवाली से एक दिन पहले चौके और छक्कों से धूमधड़ाका मचाया और नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. रोहित ने नवनिर्मित अटल बिहारी […]
लखनऊ : कप्तान रोहित शर्मा ने दीवाली से एक दिन पहले चौके और छक्कों से धूमधड़ाका मचाया और नाबाद शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 71 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली.
Hitman @ImRo45 all smiles as he receives the Paytm Man of the Match award for his brilliant knock of 111*#INDvWI pic.twitter.com/NnCejRrMnz
— BCCI (@BCCI) November 6, 2018
रोहित ने नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आठ चौके और सात छक्के जड़़े जिसका लुत्फ वहां मौजूद 50 हजार दर्शकों का भरपूर उठाया. मैच जीतने के बाद रोहित के चेहरे पर गजब की खुशी थी जिसकी तस्वीर वायरल हो चुकी है. तस्वीर में वे मैन ऑफ द मैच का अवार्ड लेते नजर आ रहे हैं.
इस तस्वीर को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा कि- Hitman रोहित शर्मा all smiles as he receives the Paytm Man of the Match award for his brilliant knock of 111*
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




