जहीर खान करेंगे मैदान पर वापसी, मुनाफ और प्रवीण के साथ खेलेंगे टी10 लीग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2018 7:29 PM
दुबई : भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें यूएई में होने वाली टी10 लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने चुना गया है. इस महीने की 21 तारीख से दो दिसंबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए बंगाल […]
दुबई : भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें यूएई में होने वाली टी10 लीग की विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने चुना गया है.
इस महीने की 21 तारीख से दो दिसंबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए बंगाल टाइगर्स ने जहीर को चुना है जबकि पंजाबी लीजेंड्स ने प्रवीण को अपनी टीम में शामिल किया है. टूर्नामेंट में आठ पूर्व भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे.
एस बद्रीनाथ मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि गत चैम्पियन केरल किंग्स की ओर से रीतिंदर सिंह सोढ़ी खेलेंगे. पख्तून्स की टीम में आरपी सिंह हैं तो वहीं राजपूत टीम ने खिलाड़ियों के ड्रॉ से मुनाफ पटेल को चुना है. टूर्नामेंट की नयी टीम कराचियंस ने प्रवीण तांबे जबकि नॉर्दर्न वारियर्स ने अमितोज सिंह को टीम से जोड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










