ePaper

2015 के बाद टीम इंडिया ने नंबर 4 पर 11 बल्लेबाजों को आजमाया, रायुडू उम्‍मीदों पर खरे उतरे

Updated at : 30 Oct 2018 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
2015 के बाद टीम इंडिया ने नंबर 4 पर 11 बल्लेबाजों को आजमाया, रायुडू उम्‍मीदों पर खरे उतरे

नयी दिल्ली : भारत ने विश्व कप 2015 के बाद जो 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उनमें 11 खिलाड़ियों को नंबर चार पर उतारा लेकिन पहली बार कप्तान विराट कोहली को लग रहा है कि टीम को इस महत्वपूर्ण नंबर पर अंबाती रायुडू के रूप में एक बुद्धिमान बल्लेबाज मिला है. दिलचस्प बात यह है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने विश्व कप 2015 के बाद जो 72 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उनमें 11 खिलाड़ियों को नंबर चार पर उतारा लेकिन पहली बार कप्तान विराट कोहली को लग रहा है कि टीम को इस महत्वपूर्ण नंबर पर अंबाती रायुडू के रूप में एक बुद्धिमान बल्लेबाज मिला है.

दिलचस्प बात यह है कि रायुडू केवल चार पारियों में नंबर चार पर खेलने के लिये उतरे हैं जिनमें उन्होंने 72.33 की औसत से 217 रन बनाये हैं. इनमें सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में बनाया गया शतक भी शामिल है जिसके बाद कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें इस स्थान के लिये सबसे उपयुक्त बल्लेबाज करार दिया था.

कोहली ने मैच के बाद कहा था, रायुडू ने मौके का पूरा फायदा उठाया. हमें 2019 विश्व कप तक उसका समर्थन करने की जरूरत है. वह खेल को अच्छी तरह से समझता है, इसलिए हमें खुशी है कि कोई बुद्धिमान बल्लेबाज नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहा है.

इसे भी पढ़ें…

#2019WorldCup : कोहली एंड कंपनी ने दौरे पर पत्नी का साथ मांगा, ट्रेन पर अलग कोच और ये…

एशिया कप में कोहली की अनुपस्थिति में रायुडू नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिये उतरे थे जहां उन्होंने निरंतरता दिखायी थी. अब कप्तान की वापसी के बाद उन्हें नंबर चार पर आजमाया गया जिसमें वह खरे उतरे हैं. इसलिए एशिया कप में कप्तान रहे रोहित को लगता है कि भारत की लंबे समय से चली आ रही नंबर चार की समस्या सुलझ गयी है.

रोहित ने कहा, उम्मीद करता हूं कि उसने चौथे नंबर को लेकर सभी रहस्य सुलझा दिये हैं. मुझे लगता है कि विश्व कप तक अब चौथे नंबर को लेकर कोई बात नहीं होगी. विश्व कप अगले साल इंग्लैंड में खेला जाएगा. रायुडू हाल के इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाये थे क्योंकि वह यो-यो टेस्ट में नाकाम रहे थे.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गये पिछले विश्व कप के बाद भारत ने 11 बल्लेबाजों को नंबर चार पर उतारा. इनमें से महेंद्र सिंह धौनी सर्वाधिक 11 पारियों में इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे जिनमें उन्होंने 32.81 की औसत से 361 रन बनाये.

इसे भी पढ़ें…

खलील को सैमुअल का विकेट लेकर जश्‍न मनाना भारी पड़ा, आईसीसी ने लगायी फटकार

धौनी हालांकि पिछले कुछ समय से फार्म से जूझ रहे हैं जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 शृंखला के लिये नहीं चुना गया. अंजिक्य रहाणे को एक समय नंबर चार के लिये आदर्श बल्लेबाज माना जाता था लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.

रहाणे ने नंबर चार पर दस पारियों में 46.66 की औसत से 420 रन बनाये जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. रहाणे फिलहाल वनडे टीम से बाहर हैं. युवराज सिंह भी इस बीच नौ पारियों में नंबर चार पर उतरे और उन्होंने 44.75 की औसत से 358 रन बनाये जिसमें 150 रन की एक पारी भी शामिल है.

युवराज इस पारी के अलावा कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाये थे जिससे उन्हें टीम में अपना स्थान गंवाना पड़ा. दिनेश कार्तिक (नौ पारियों में 52.80 की औसत से 264 रन) अब भी इस स्थान पर अपना दावा ठोकने की कोशिश कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola