ePaper

BCCI ने मानी कप्तान विराट कोहली की बात, अब विदेशी दौरों पर साथ होंगी पत्नी और...

Updated at : 17 Oct 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
BCCI ने मानी कप्तान विराट कोहली की बात, अब विदेशी दौरों पर साथ होंगी पत्नी और...

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तान विराट कोहली की उस बात पर हामी भर दी है जिसमें उन्होंने मांग की थी कि खिलाड़ियों की पत्नी या उनकी गर्ल फ्रेंड को विदेशी दौरों पर साथ ले जाने की इजाजत दी जाए. जानकारी के अनुसार बोर्ड में नियुक्त प्रशासकों की समिति यानी सीओए […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तान विराट कोहली की उस बात पर हामी भर दी है जिसमें उन्होंने मांग की थी कि खिलाड़ियों की पत्नी या उनकी गर्ल फ्रेंड को विदेशी दौरों पर साथ ले जाने की इजाजत दी जाए. जानकारी के अनुसार बोर्ड में नियुक्त प्रशासकों की समिति यानी सीओए ने खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड के विदेशी दौरों पर साथ होने की मांग को स्वीकृति दे दी है, लेकिन ए‍क शर्त के साथ…शर्त ये कि पत्नी या गर्लफ्रेंड दौरा शुरू होने के 10 दिन बाद वहां पहुंचेंगी.

यदि आपको याद हो तो पिछले दिनों ही विराट कोहली ने बोर्ड के समक्ष यह मांग रखी थी, जिसमें उन्होंने इस संबंध में मौजूदा नीति में बदलाव की मांग की थी. इससे पूर्व बीसीसीआई ‘नो वाइव्स-गर्लफ्रेंड पॉलिसी’ पर काम कर रहा था. हालांकि इसके बाद उसने इस नीति में बदलाव कर यह नियम बनाया था कि क्रिकेटर्स, कोच और सपॉर्ट स्टाफ की पत्नियां या गर्लफ्रेंड दो सप्ताह के लिए विदेशी दौरों पर जा सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola