सहवाग से पृथ्वी की तुलना पर भड़के गौतम गंभीर, बोले, ऐसा करने से....

मुंबई : भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को उनके पूर्व सलामी साझेदार वीरेंद्र सहवाग से इस युवा की तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में पदार्पण करते हुए शतकीय पारी खेली […]
मुंबई : भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को उनके पूर्व सलामी साझेदार वीरेंद्र सहवाग से इस युवा की तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए.
पृथ्वी ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में पदार्पण करते हुए शतकीय पारी खेली थी. गंभीर ने एक कार्यक्रम के इतर बुधवार को पत्रकारों से कहा, जो भी पृथ्वी की तुलना सहवाग से कर रहा है, उसे तुलना करने से पहले दो बार सोचना चाहिए.
आखिर में आपको किसी की तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए. पृथ्वी ने अपना करियर अभी शुरू ही किया है और अभी उसे लंबा सफर तय करना है. मैं कभी भी तुलना में विश्वास नहीं करता. उन्होंने कहा, पृथ्वी अलग प्रतिभा का खिलाड़ी है और सहवाग की अपनी विशेषता है. पृथ्वी ने अभी अपना करियर शुरू किया है जबकि सहवाग जैसा खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेल चुका है.
इसे भी पढ़ें…
गौतम गंभीर क्रिकेट छोड़ राजनीति में करेंगे डेब्यू, भाजपा की टिकट पर लड़ सकते हैं दिल्ली चुनाव
गंभीर ने कहा, निश्चित रूप से वह (पृथ्वी) प्रभावशाली है. वह काफी प्रतिभाशाली है और इसलिये वह खेल रहा है. सबसे अहम चीज है कि उसे अपना टेस्ट करियर अच्छी तरह से शुरू किया है लेकिन आगे उसे कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




