पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष बीएन दत्त का निधन

कोलकाता : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया. दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था. उन्हें जगमोहन डालमिया के मेंटर के रूप में भी जाना जाता है. दत्त 92 साल के थे. उनके परिवार […]
कोलकाता : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त का फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया. दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था. उन्हें जगमोहन डालमिया के मेंटर के रूप में भी जाना जाता है.
दत्त 92 साल के थे. उनके परिवार में पुत्री और पुत्र सुब्रत दत्ता हैं जो कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं. सुब्रत दत्ता ने कहा, मूत्राशय में संक्रमण से दस सितंबर को उनकी बीमारी शुरू हुई. एक सप्ताह के अंदर उनके फेफडों में संक्रमण हो गया और वे इससे नहीं उबर पाये.
उनका हमारे आवास (भवानीपुर) में सुबह चार बजकर सात मिनट पर देहांत हो गया. वह दस अक्तूबर को 93 साल के हो जाते. फुटबॉल और क्रिकेट दोनों में कुशल प्रशासकों में से एक दत्त ने डालमिया को क्रिकेट प्रशासन में लाने में अहम भूमिका निभायी थी. डालमिया भी स्वीकार करते रहे कि उन्होंने दत्त से क्रिकेट प्रशासन की सीख ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




