ePaper

जादवपुर विवि से डी लिट की उपाधि लेने से सचिन तेंडुलकर का इन्कार

Updated at : 22 Sep 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
जादवपुर विवि से डी लिट की उपाधि लेने से सचिन तेंडुलकर का इन्कार

कोलकाता : भारतरत्न से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी से डी लिट की उपाधि लेने से इन्कार कर दिया है. यूनिवर्सिटी उन्हें अपने 63वें सालाना दीक्षांत समारोह में सम्मानित करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए उपाधि को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया. सचिन ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतरत्न से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी से डी लिट की उपाधि लेने से इन्कार कर दिया है. यूनिवर्सिटी उन्हें अपने 63वें सालाना दीक्षांत समारोह में सम्मानित करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने नैतिक कारणों का हवाला देते हुए उपाधि को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया.

सचिन ने अपना जवाब यूनिवर्सिटी को भेज दिया है. विवि प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. सचिन इससे पहले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, मैसूर यूनिवर्सिटी और राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड सांइसेज से भी सम्मान लेने से इन्कार कर चुके हैं. माना जाता है कि वह बिना मेहनत किये किसी भी दर्जे की उपाधि लेने के हक में नहीं रहे हैं. बीते साल पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने भी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट लेने से इन्कार दिया था.

सचिन के सम्मान से इन्कार के बाद यूनिवर्सिटी ने यह उपाधि बॉक्सर और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम को देने का फैसला किया है. इसके अलावा अर्थशास्त्री कौशिक बसु और बंधन बैंक के प्रमुख चंद्रशेखर घोष को भी डी लिट की उपाधि से नवाजा जायेगा. यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर को होने वाला है. इसकी तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola