बिहार क्रिकेट संघ ने आदित्य वर्मा के बेटे को दो साल के लिए निलंबित किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 4:24 PM
नयी दिल्ली : बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने आईपीएल मामले के शुरुआती याचिका दायर करने वाले आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा को बिना स्वीकृति के कथित तौर पर अनधिकृत टूर्नामेंट और कारपोरेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर दो साल के लिए निलंबित कर दिया है. लखन ने किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने […]
नयी दिल्ली : बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने आईपीएल मामले के शुरुआती याचिका दायर करने वाले आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा को बिना स्वीकृति के कथित तौर पर अनधिकृत टूर्नामेंट और कारपोरेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर दो साल के लिए निलंबित कर दिया है.
लखन ने किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मांगी थी लेकिन बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को एनओसी भी नहीं देने का फैसला किया. वर्मा ने आरोप लगाए कि बीसीए सचिव रवि शंकर प्रसाद ने उनकी आपस की प्रतिद्वंद्विता में उनके बेटे को ‘बलि का बकरा’ बनाया.
वर्मा गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार (सीएबी) के सचिव हैं जबकि बीसीसीआई ने राज्य क्रिकेट के संचालन के लिए बीसीए को मान्यता दी. वर्मा ने बुधवार को कहा, मेरा बेटा इंडिया सीमेंट्स के लिए हैदराबाद क्रिकेट लीग में खेला और अचानक उसे निलंबन पत्र सौंप दिया गया कि उसने खेलने से पहले बीसीए से स्वीकृति नहीं ली.
उसे कारण बताओ नोटिस भी नहीं दिया गया और सीधे निलंबित कर दिया गया जो नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है. मैंने इस गैरकानूनी निलंबन के खिलाफ पहले ही मामला दायर करा दिया है.
लखन ने जब किसी और राज्य से खेलने के लिए बीसीसीआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा तो क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम ने उन्हें कहा कि घरेलू राज्य से स्वीकृति नहीं मिलने तक बोर्ड भी उन्हें जरूरी स्वीकृति नहीं दे सकता. लखन को बीसीए ने आगामी दो घरेलू सत्र के लिए निलंबित किया है. वह 201-19 और 2019-2020 सत्र में नहीं खेल पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










