ePaper

अक्‍तूबर में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्‍ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच की शृंखला खेलेगा भारत

Updated at : 04 Sep 2018 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
अक्‍तूबर में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्‍ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैच की शृंखला खेलेगा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सात सप्ताह तक खेली जानी वाली घरेलू शृंखला की शुरुआत एशिया कप खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर चार अक्तूबर से राजकोट में टेस्ट मैच के साथ करेगी. बीसीसीआई ने मंगलवार को इस घरेलू शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा की जो 11 नवंबर तक चलेगा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सात सप्ताह तक खेली जानी वाली घरेलू शृंखला की शुरुआत एशिया कप खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर चार अक्तूबर से राजकोट में टेस्ट मैच के साथ करेगी.

बीसीसीआई ने मंगलवार को इस घरेलू शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा की जो 11 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलें जाएंगे.

बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने आगामी घरेलू शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा की जो चार अक्तूबर से 11 नवंबर 2018 तक खेला जाएगा. इस दौरान दोनों टीमें दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलेंगी.

शृंखला का पहला टेस्ट राजकोट में चार से आठ अक्तूबर तक खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट हैदराबाद में 12 से 16 अक्तूबर तक होगा. पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्तूबर, दूसरा इंदौर में 24 अक्तूबर और तीसरा पुणे में 27 अक्तूबर को खेला जाएगा.

शृंखला के आखिरी दो मैच मुंबई और तिरुवनंतपुरम में क्रमश: 29 अक्तूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे। वनडे शृंखला के बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला की शुरुआत चार नवंबर को कोलकाता में होगी. इसके बाद दूसरा टी20 लखनऊ में छह नवंबर और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा.

भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की शृंखला में 1-3 से पीछे चल रही है और शृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार से लंदन में खेला जाएगा. टीम इसके बाद 15 से 28 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेगी जिसके लिए कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिया गया है.

पूरी शृंखला इस प्रकार है

टेस्‍ट शृंखला

1. 4-8 अक्‍तूबर – पहला टेस्‍ट (राजकोट)

2. 12-16 अक्‍तूबर – दूसरा टेस्‍ट (हैदराबाद)

वनडे शृंखला

1. 21 अक्‍तूबर – पहला वनडे (गुवाहाटी)

2. 24 अक्‍तूबर – दूसरा वनडे (इंदौर)

3. 27 अक्‍तूबर – तीसरा वनडे (पुणे)

4. 29 अक्‍तूबर – चौथा वनडे (मुंबई)

5. 1 नवंबर – पांचवां वनडे (तिरुवनंतपुरम)

टी-20 शृंखला

1. 4 नवंबर – पहला टी-20 (कोलकाता)

2. 6 नवंबर – दूसरा टी-20 (लखनऊ)

3. 11 नवंबर – तीसरा टी-20 (चेन्‍नई)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola