ePaper

इंग्लैंड में भारत की शर्मनाक हार, शास्‍त्री-कोहली को देना पड़ सकता है BCCI के सवालों का जवाब

Updated at : 13 Aug 2018 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड में भारत की शर्मनाक हार, शास्‍त्री-कोहली को देना पड़ सकता है BCCI के सवालों का जवाब

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक पराजय के बाद तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है. चौथे और पांचवें टेस्ट के लिये टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जायेगा जो शनिवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक पराजय के बाद तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है.

चौथे और पांचवें टेस्ट के लिये टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जायेगा जो शनिवार को नाटिंघम में शुरू होगा. इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा. बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिये पर्याप्त समय नहीं मिला.

दक्षिण अफ्रीका शृंखला के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों के अभाव की शिकायत की थी. उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की शृंखलायें टेस्ट से पहले खेली जायेंगी. उन्होंने कहा , सीनियर टीम के कहने पर ही हमने भारत ए टीम को उसी समय दौरे पर भेजा. दो सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय उस दौरे पर साथ गये. जो उन्होंने चाहा, हमने सब किया. अब नतीजे नहीं आ रहे तो बोर्ड को सवाल करने का पूरा हक है.

भारत के शृंखला हारने पर शास्त्री और कोहली के अधिकारों में कटौती हो सकती है. अधिकारी ने कहा , शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में (2014-15 में 0-2) , दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2) में शृंखला हारा और अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola