जीवा का यह प्‍यारा वीडियो हुआ वायरल - देखें, किसे कह रही है फॉलो मी...

Updated at : 07 Aug 2018 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
जीवा का यह प्‍यारा वीडियो हुआ वायरल - देखें, किसे कह रही है फॉलो मी...

रांची : इंग्‍लैंड दौरा समाप्‍त कर महेंद्र सिंह धौनी स्‍वदेश लौट चुके हैं. धौनी ने इंग्‍लैंड में पांच मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज में हिस्‍सा लिया, जिसमें उन्‍होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. धौनी वनडे में 10 हजारी बन गये हैं, इसके अलावा वे विकेट के पीछे 300 शिकार करने वाले विकेट कीपर बन […]

विज्ञापन

रांची : इंग्‍लैंड दौरा समाप्‍त कर महेंद्र सिंह धौनी स्‍वदेश लौट चुके हैं. धौनी ने इंग्‍लैंड में पांच मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज में हिस्‍सा लिया, जिसमें उन्‍होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये.

धौनी वनडे में 10 हजारी बन गये हैं, इसके अलावा वे विकेट के पीछे 300 शिकार करने वाले विकेट कीपर बन गये. इसी बीच दिल्‍ली में धौनी से भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने मुलाकात भी, मौका था संपर्क से समर्थन अभियान का. शाह ने धौनी को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.

बहरहाल इस समय धौनी की बेटी जीवा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जीवा कावीडियो zivasinghdhoni006 अकाउंट में डाला गया है, जिसे लगातार लोग लाइक कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BmGEICAnElT/?utm_source=ig_embed

वीडियो धौनी के फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ का है. वीडियो में जीवा फार्म हाउस के लॉन में घूम रही है और उसके पीछे उनकी मम्‍मी साक्षी धौनी की आवाज आ रही है. जीवा अपने मम्‍मी को अपने पीछे आने के लिए बोल रही है. जीवा प्‍यारी आवाज में बोल रही है, मम्‍मी फॉलो मी….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola