ePaper

महेंद्र सिंह धौनी ने पूरे किये 500 अंतरराष्ट्रीय मैच, सचिन-द्रविड़ की लिस्ट में बनायी जगह

Updated at : 07 Jul 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी ने पूरे किये 500 अंतरराष्ट्रीय मैच, सचिन-द्रविड़ की लिस्ट में बनायी जगह

कार्डिफ : भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की. धौनी इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं. INDvsENG LIVE : हेल्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड जीता, श्रृंखला 1-1 से […]

विज्ञापन

कार्डिफ : भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की. धौनी इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं.

INDvsENG LIVE : हेल्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड जीता, श्रृंखला 1-1 से बराबर

उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664) और राहुल द्रविड((509) ने यह उपलब्धि हासिल की थी. शुक्रवार का का मैच धौनी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 92वां मैच था. इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान ने 90 टेस्ट मैच और 318 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं मैच फिनिशर, गेम चेंजर, क्रीज के राजा

यहां चर्चा कर दें कि सचिन ने अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 664 (463 वनडे, 200 टेस्ट, 1 टी20 इंटरनैशनल) मैच खेले हैं. वहीं राहुल द्रविड़ ने 509 (164 टेस्ट, 344 वनडे, 1 टी20 इंटरनैशनल) मैच खेले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola