ePaper

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का विश्व रिकार्ड, एकदिवसीय में बनाये 490/4

Updated at : 08 Jun 2018 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का विश्व रिकार्ड, एकदिवसीय में बनाये 490/4

डबलिन : कप्तान सूजी बेट्स की 151 रन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय मैचों में नया कीर्तिमान बनाते हुए आज यहां आयरलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में चार विकेट पर 490 रन बनाये. ‘व्हाइट फर्न्स’ के नाम से पहचानी जानी वाली न्यूजीलैंड टीम का यह स्कोर पुरूष क्रिकेट सहित किसी भी […]

विज्ञापन

डबलिन : कप्तान सूजी बेट्स की 151 रन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय मैचों में नया कीर्तिमान बनाते हुए आज यहां आयरलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में चार विकेट पर 490 रन बनाये. ‘व्हाइट फर्न्स’ के नाम से पहचानी जानी वाली न्यूजीलैंड टीम का यह स्कोर पुरूष क्रिकेट सहित किसी भी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वाधिक है.

पुरूष क्रिकेट में सबसे अधिक रन का रिकार्ड इंग्लैंड के नाम है जिसमें अगस्त 2016 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 444 रन बनाये थे. इस अविश्वसनीय बल्लेबाजी के साथ न्यूजीलैंड की महिला टीम ने अपने ही रिकार्ड में सुधार किया. इससे पहले टीम ने जनवरी 1997 में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 455 रन बनाये थे.

महिला क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 400 से ज्यादा रन बने हैं. न्यूजीलैंड के अलावा यह कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने किया हैं. ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में डेनमार्क महिला टीम के खिलाफ दिसंबर 1997 में तीन विकेट पर 412 रन बनाये थे.

बेट्स ने 94 गेंद की पारी में 24 चौके और दो छक्के लगये तो वहीं मैडी ग्रीन ने 105 गेंद में 17 चौके और दो छक्को की मदद से 121 रन की पारी खेली. इस मैच में 64 चौके और सात छक्के लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola