मोहम्मद आमिर के चोटिल होने से चिंतित पाकिस्तान

डबलिन : पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने स्वीकार किया कि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के तीसरे ही दिन मोहम्मद आमिर के चोटिल होने से वह चिंतित है क्योंकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. बायें हाथ के तेज गेंदबाज आमिर के बायें घुटने में चोट लगी थी. उसने आयरलैंड की […]
डबलिन : पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने स्वीकार किया कि आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के तीसरे ही दिन मोहम्मद आमिर के चोटिल होने से वह चिंतित है क्योंकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. बायें हाथ के तेज गेंदबाज आमिर के बायें घुटने में चोट लगी थी. उसने आयरलैंड की दूसरी पारी में कुछ देर गेंदबाजी की लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया.
राजस्थान रॉयल्स के धवल कुलकर्णी ने कहा, केकेआर को हराकर हमारी टीम प्लेआफ में जगह की उम्मीद बनाये रखेगी
उसकी गेंद पर एड जायस ( नाबाद 39 ) और कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ( 23 नाबाद ) के कैच छूटे . इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 24 मई को लाडर्स पर शुरू होगा. लाडर्स पर ही 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान स्पाट फिक्सिंग मामले में आमिर का कैरियर लगभग खत्म होने को था. इंग्लैंड की एक अदालत ने उन्हें जेल की सजा सुनाई और आईसीसी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया . दो साल पहले वापसी के बाद से वह तीनों प्रारूप खेल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




