ePaper

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के क्रिकेट कैरियर को लेकर कह दी ऐसी बड़ी बात...

Updated at : 02 May 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन के क्रिकेट कैरियर को लेकर कह दी ऐसी बड़ी बात...

नयी दिल्‍ली : ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा बयान दिया है. सचिन के इस बयान को जब आप जानेंगे तो उनके लिए आपका सम्‍मान और भी बढ़ जाएगा. दरअसल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने धर्मशाला पहुंचे क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर से जब एयरपोर्ट […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा बयान दिया है. सचिन के इस बयान को जब आप जानेंगे तो उनके लिए आपका सम्‍मान और भी बढ़ जाएगा.

दरअसल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने धर्मशाला पहुंचे क्रिकेट लिजेंड सचिन तेंदुलकर से जब एयरपोर्ट पर संवाददाताओं ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट कैरियर को लेकर सवाल पूछा तो, उन्‍होंने कहा, अर्जुन का क्रिकेट कैरियर उसके खुद के प्रदर्शन पर निर्भर करता है.

सचिन ने कहा, अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट कैरियर कैसा रहता है, यह किसी नाम से नहीं बल्कि मैदान में उसकी मेहनत ही तय करती है. अगर अर्जुन मेहनत करेगा तभी उसका क्रिकेट कैरियर आगे बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें…

आईपीएल से बाहर होने की कगार पर पहुंची मुंबई इंडियंस, कोच शेन बांड को अभी भी वापसी का भरोसा

गौरतलब हो कि कई मौकों पर अर्जुन को सचिन के साथ मैदान पर देखा गया है. जहां सचिन अपने बेटे को क्रिकेट के गुर सिखा रहे होते हैं. इसके अलावा अर्जुन बल्ले से नहीं बल्कि गेंदबाजी में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें…

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत को पछाड़कर इंग्लैंड टॉप पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola