लाहौर से कोलकाता पहुंचने में पीसीबी प्रमुख को लगे 19 घंटें, भारतीय वीजा नीति की शिकायत की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 9:09 PM
कोलकाता : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने दावा किया कि भारत की सख्त वीजा नीति के कारण यहां चल रही आईसीसी की बैठक में भाग लेने के लिए उन्हें काफी लंबी यात्रा करनी पड़ी. सेठी के दावे को हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कोई बड़ी […]
कोलकाता : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने दावा किया कि भारत की सख्त वीजा नीति के कारण यहां चल रही आईसीसी की बैठक में भाग लेने के लिए उन्हें काफी लंबी यात्रा करनी पड़ी.
सेठी के दावे को हालांकि विदेश मंत्रालय ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कोई बड़ी बात नहीं. सेठी ने दावा किया कि लाहौर से कोलकाता पहुंचने में उन्हें 19 घंटें लग गये. सेठी ने कहा , यहां पहुंचने में मुझे 19 घंटे लगे और इस दौरान मुझे काफी असुविधा और कठिनइयों का सामना करना पड़ा.
अगर हमें सही तरीके से वीजा मिले तो लाहौर से यहां पहुंचने में सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा. चीन के दौरे पर गये विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सभी वीजा आवेदनों को तय प्रक्रिया से गुजरना होता है.
उन्होंने कहा , यह कोई बड़ी बात नहीं। इसके लिए एक प्रक्रिया है जिसका पालन दोनों देशों के लोगों को करना होता है. जब कोई भारतीय पाकिस्तान की यात्रा पर जाता है तो उसे भी तय प्रक्रिया से गुजरना होता है. रवीश ने कहा , वह ( सेठी ) यहां किसी खास वजह से आये हैं , कोलकाता में एक बैठक में भाग लेने. इसलिए उन्हें एक शहर का वीजा दिया गया है.
वह शिकायत कर सकते हैं या कुछ भी कह सकते हैं लेकिन इस में कुछ भी नया नहीं है. सेठी के साथ पीसीबी के दूसरे अधिकारी कल देर रात यहां पहुंचे। सेठी ने कहा , वीजा नियम इतने सख्त है कि हम पाकिस्तान से सीधे दिल्ली या कोलकाता नहीं आ सकते.
मुझे लाहौर से दुबई जाने वाला विमान लेना पड़ा और फिर वहां से कोलकाता का. पीसीबी का कोई प्रतिनिधिमंडल 2015 के बाद पहली बार भारत आया है. 2015 में प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को बहाल करने को लेकर बातचीत के लिए यहां आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










