ठुमका लगाते हुए अवॉर्ड लेने जा रहे थे क्रिस गेल, VIDEO हुआ वायरल

मोहाली : वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इस समय भारत में धमाका कर रहे हैं. मैदान पर हमेशा डांस कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने मोहाली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को मैदान पर जमकर नचाया. आईपीएल 11 में पहली बार मैदान पर […]
मोहाली : वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इस समय भारत में धमाका कर रहे हैं. मैदान पर हमेशा डांस कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने मोहाली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को मैदान पर जमकर नचाया.
आईपीएल 11 में पहली बार मैदान पर उतरे क्रिस गेल ने तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा किया कि वो सोशल मीडिया पर छा गये हैं. दरअसल गेल को धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण मैन ऑफ दी मैच के लिए चुना गया. अवॉर्ड समारोह में जब गेल का नाम पुकार गया तो, वो डांस करते अवॉर्ड लेने पहुंचे.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लीक करें
गेल का डांस वाला वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गौरतलब हो पंजाब की टीम ने रविवार को उन्हें चेन्नई के खिलाफ अपनी टीम में शामिल किया था. गेल ने अपने चयन को सही साबित करते हुए विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने मात्र 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि अपनी अर्धशतकीय पारी को वो शतक में बदल नहीं पाये और 33 गेंद पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 63 रन बनाये और आउट हो गये.
* आईपीएल 11 से बाहर होते-होते बचे थे गेल
क्रिस गेल आईपीएल 11 से बाहर होते-होते रह गये. दरअसल आईपीएल निलामी में उन्हें डेढ़ दिनों तक कोई भी खरीददार नहीं मिला था. आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने अपनी टीम में शामिल किया. गेल को उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये में पंजाब ने खरीदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




