ePaper

मैकुलम के टी20 में 9 हजार रन पूरे, क्रिस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बने

Updated at : 08 Apr 2018 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
मैकुलम के टी20 में 9 हजार रन पूरे, क्रिस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बने

कोलकाता : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दौरान टी 20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. मैकुलम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आठ रन की दरकार थी. उन्होंने आरसीबी की पारी की चौथी गेंद पर यह […]

विज्ञापन

कोलकाता : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दौरान टी 20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने.

मैकुलम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आठ रन की दरकार थी. उन्होंने आरसीबी की पारी की चौथी गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने केकेआर के आर विनय कुमार की गेंद पर फाइन लेग पर छक्का जड़ा.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : ‘शेर के बच्‍चे अगले गेम की रणनीति बनाते हुए’, तसवीरों में देखें धौनी,रैना और भज्‍जी की बेटियों को

मैकुलम ने आज 27 गेंद में 43 रन की पारी खेली. उन्हें पारी नौवें ओवर में सुनील नारायण ने आउट किया. टी 20 में नौ हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं. वह अब तक 323 मैचों में 11068 रन बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : पंजाब ने दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स को 6 विकेट से हराया, राहुल ने जमाया फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola