ePaper

मोहम्मद शमी के अॅाफिसियल टूर के बारे में बीसीसीआई से पुलिस ने पूछा-कहां-कहां गये थे?

Updated at : 12 Mar 2018 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
मोहम्मद शमी के अॅाफिसियल टूर के बारे में बीसीसीआई से पुलिस ने पूछा-कहां-कहां गये थे?

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की वूमेन ग्रिवांस सेल की टीम ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दायर शिकायत की जांच शुरू करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) को पत्र भेजकर शमी के श्रीलंका दौरे की पूरी जानकारी मांगी है. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ लगाये आरोपों […]

विज्ञापन


कोलकाता
: कोलकाता पुलिस की वूमेन ग्रिवांस सेल की टीम ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ दायर शिकायत की जांच शुरू करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) को पत्र भेजकर शमी के श्रीलंका दौरे की पूरी जानकारी मांगी है. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ लगाये आरोपों में यह भी कहा था कि शमी श्रीलंका दौरे से लौटने के दौरान दुबई में ठहर गये थे.

वहां उन्होंने एक लड़की के साथ रात भी गुजारी थी. हसीन के इस आरोप की सत्यता की जांच के लिए वूमेन ग्रिवांस सेल की टीम ने बीसीसीआई से शमी के भारत से श्रीलंका जाने व वहां से भारत वापसी के बीच वह कहां-कहां रहे, इसकी पूरी जानकारी मांगी है. लालबाजार के अधिकारियों का कहना है कि जांच के सिलसिले में यह जानकारी जुटाना बहुत जरूरी है कि शमी श्रीलंका दौरे के दौरान कहां-कहां गये थे.

हालांकि इस मामले में लालबाजार के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि यह मामला काफी हाइप्रोफाइल लोगों का है, इसे देखते हुए हम गुप्त तरीके से इसकी जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola