Womens Day पर विराट ने दिया अनुष्‍का को ये खास तोहफा, देखें VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2018 1:39 PM

विज्ञापन

आज महिला दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में महिलाओं को शुभकामना दी है और उन्होंने अपने इस ट्‌वीट को अनुष्का के नाम टैग भी किया है. विराट ने एक वीडियो ट्‌वीट किया है, ज़िसमें उन्होंने अनोखे अंदाज में महिलाओं को बधाई दी है. वे कहते हैं […]

विज्ञापन

आज महिला दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में महिलाओं को शुभकामना दी है और उन्होंने अपने इस ट्‌वीट को अनुष्का के नाम टैग भी किया है. विराट ने एक वीडियो ट्‌वीट किया है, ज़िसमें उन्होंने अनोखे अंदाज में महिलाओं को बधाई दी है. वे कहते हैं यौन अपराध, घरेलू हिंसा, लैंगिक भेद के बावजूद महिलाएं उन्नति कर रही हैं, वे पुरुषों के बराबर नहीं उनसे बेहतर हैं. उन्होंने ट्‌वीट किया है, उन असाधरण महिलाओं को टैग करें, जो आपके जीवन में खास हैं. उन्होंने अपना वीडियो अनुष्का शर्मा के नाम टैग किया है.

विराट कोहली के साथ-साथ टर्बोनेटर हरभजन सिंह ने भी ट्‌वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है- वह शासन करती है. मैं खुशनसीब हूं कि मेरे जीवन में यह महिलाएं हैं. उन्होंने अपनी मां, पत्नी गीता बसरा और बेटी की तसवीर लगायी है और सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola