ePaper

द्रविड ने अंडर 19 टीम में भरी ऊर्जा, बोले - ''आईपीएल नीलामी हर साल होगी, विश्व कप नहीं''

Updated at : 25 Jan 2018 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
द्रविड ने अंडर 19 टीम में भरी ऊर्जा, बोले - ''आईपीएल नीलामी हर साल होगी, विश्व कप नहीं''

क्वींसटाउन : भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों से इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी की परवाह किये बिना पूरा ध्यान अंडर 19 विश्व कप पर लगाने के लिये कहा है. तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम रविवार को बांग्लादेश से खेलेगी. कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, […]

विज्ञापन

क्वींसटाउन : भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों से इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी की परवाह किये बिना पूरा ध्यान अंडर 19 विश्व कप पर लगाने के लिये कहा है. तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम रविवार को बांग्लादेश से खेलेगी.

कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बेंगलूरु में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे. द्रविड़ ने कहा, इस तथ्य से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है.

उन्होंने कहा, यह दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता. हमने इस पर बात की. हमें फोकस दीर्घकालिन लक्ष्यों पर रखना है, अल्पकालिक नहीं. द्रविड़ ने कहा, आईपीएल नीलामी पर लड़कों का वश नहीं है. एक या दो नीलामी से उनके कैरियर पर कोई दीर्घकालिन असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, नीलामी तो हर साल होगी लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिये संभवत: विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola