ePaper

''जो दोस्त पान खिलाता है, वो जरूर चूना लगा सकता है'', जानें- ''वीरु'' ने ऐसा क्यों कहा

Updated at : 24 Jan 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
''जो दोस्त पान खिलाता है, वो जरूर चूना लगा सकता है'', जानें- ''वीरु'' ने ऐसा क्यों कहा

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस समय चर्चा पर हैं. वीरु ने एक ओर दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया की हार पर कप्तान विराट कोहली पर जमकर निशाना साधा है, तो दूसरी ओर उनका एक ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीरेंद्र सहवाग ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस समय चर्चा पर हैं. वीरु ने एक ओर दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया की हार पर कप्तान विराट कोहली पर जमकर निशाना साधा है, तो दूसरी ओर उनका एक ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक फोटो शेयर किया है और उसपर एक मजेदार टिप्पणी भी लिखा. सहवाग ने जो तसवीर पोस्ट की है उसमें वीरु को पान खिलाया जा रहा है. वीरु ने इसी पर लिखा, ‘जो दोस्त पान खिलाता है, वो जरूर चूना लगा सकता है क्यों राजु शर्मा भाई’.

वीरु के इस ट्वीट पर उनके समर्थक काफी मजे ले रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, एक पान वाला ही है जो बता कर चूना लगाता है. एक अन्य यूजर्स ने लिखा, मास्टरजी समझो लग गया चूना …. एक फैन्स ने तो इस ट्वीट पर विवादित फिल्‍म ‘पद्मावत’ की चर्चा छेड़ दी और इस पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं आने की वजह जाना. एक ने तो ‘पद्मावत’ देखने वालों को पुरस्कार देने की मांग कर दी.

गौरतलब हो कि ‘वीरु’ क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गये हैं. फैन्स उनके ट्वीट को काफी पसंद करते हैं. सहवाग किसी भी मुद्दे पर बहुत ही रोचक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.


https://twitter.com/converse2akhil/status/956031429300940801?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola