मां बनने के बाद फेडरेशन कप से वापसी करेंगी सेरेना

न्यूयार्क : पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सकी सेरेना विलियम्स अगले महीने फेडरेशन कप के जरिये वापसी करेगी. सेरेना ने पिछले साल मेलबर्न में जब 23वां ग्रैंडस्लैम जीता तब वह गर्भवती थी. उन्होंने पिछले सितंबर में बेटी अलेक्सिस ओलंपिया को जन्म दिया था. गत चैंपियन अमेरिका का सामना […]
न्यूयार्क : पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सकी सेरेना विलियम्स अगले महीने फेडरेशन कप के जरिये वापसी करेगी. सेरेना ने पिछले साल मेलबर्न में जब 23वां ग्रैंडस्लैम जीता तब वह गर्भवती थी. उन्होंने पिछले सितंबर में बेटी अलेक्सिस ओलंपिया को जन्म दिया था. गत चैंपियन अमेरिका का सामना 10 और 11 फरवरी को नीदरलैंड से होगा.
सेरेना विलियम्स ने 29 दिसंबर 2016 को रेडिड के को फॉउंडर एलेक्स ओहानियन से सगाई की घोषणा की थी. 16 नवंबर 2017 को दोनों ने आफिसियली शादी कर ली, लेकिन इससे पहले सितंबर में सेरेना ने एक बच्ची को जन्म दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




