क्रिकेटर हरमनप्रीत को 5 महीने से नहीं मिली सैलरी, 27 लाख मांग रहा रेलवे- DSP बनने में भी फंसा पेंच
Updated at : 20 Jan 2018 4:35 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत को महिला विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाने वाली तूफानी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इस समय बड़ी परेशानी में फंस गयी हैं. एक तो उन्हें पांच माह से सैलरी नहीं मिली है और दूसरी ओर रेलवे उनसे 27 लाख रुपये का डिमांड कर दिया है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप 2017 में धमाकेदार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत को महिला विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाने वाली तूफानी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर इस समय बड़ी परेशानी में फंस गयी हैं. एक तो उन्हें पांच माह से सैलरी नहीं मिली है और दूसरी ओर रेलवे उनसे 27 लाख रुपये का डिमांड कर दिया है.
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप 2017 में धमाकेदार 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस ने डीएसपी पद का ऑफर किया था और हरमनप्रीत ने इसके लिए हामी भी कर दी थी, लेकिन रेलवे उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. रेलवे का कहना है कि कौर और उसके बीच पांच साल का करार हुआ है और उससे पहले उन्हें नौकरी छोड़ने की इजाजत नहीं मिल सकती है. अगर इसके बावजूद नौकरी छोड़ती हैं तो उन्हें (हरमनप्रीत कौर) पांच साल की सैलरी चुकाना पड़ेगा.
रेलवे ने कौर की सैलरी के बारे में कहा, हरमन फिलहाल बिग बैश लीग के लिए छुट्टी पर हैं, जो कि प्राइवेट टूर्नमेंट है. इसलिए हमने उन्हें इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिए हैं. वह विशेष आकस्मिक छुट्टी पर हैं. ऐसे में सैलरी का तो सवाल ही नहीं उठता है.
इधर रेलवे और कौर विवाद में पंजाब के मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया है और उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस स्टार खिलाड़ी को रिलीव करने का निवेदन किया है. उन्होंने कहा, ‘हरमन किसी प्राइवेट सेक्टर के लिए नौकरी नहीं छोड़ रही हैं. बस वह केंद्र सरकार की नौकरी छोड़कर राज्य सरकार की नौकरी जॉइन कर रही हैं. यह उनके भविष्य के लिए बेहतर होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




