भारत को तेज गेंदबाजों वाला देश बनने में लंबा समय लगेगा : शोएब अख्तर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2018 4:09 PM
नयी दिल्ली : भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है और हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन शोएब अख्तर इसे सिर्फ एक शुरूआत के रूप में देखते हैं जिन्हें अच्छे तेज गेंदबाजों वाला देश बनने के लिये अभी लंबा सफर तय […]
नयी दिल्ली : भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है और हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन शोएब अख्तर इसे सिर्फ एक शुरूआत के रूप में देखते हैं जिन्हें अच्छे तेज गेंदबाजों वाला देश बनने के लिये अभी लंबा सफर तय करना है.
लंबे समय के बाद भारत ने तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल बनाया है और इनमें से पांच — इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह — दक्षिण अफ्रीका में टीम के साथ हैं. क्या यह भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक है? यह पूछने पर अख्तर ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मैं कहूंगा कि वे धीरे धीरे सुधार कर रहे हैं और भारत के एक अच्छा गेंदबाजों वाला देश कहने से पहले लंबा सफर तय करना है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










