कोहली गावस्कर के बाद टेस्ट मे 900 रेटिंग अंक पाने वाले दूसरे भारतीय बने

दुबई : कप्तान विराट कोहली पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये है जो आईसीसी टेस्ट खिलाड़ियों की रेटिंग में 900 अंको के आंकड़े तक पहुंचे है. आईसीसी क्रिकेट हाल आफ फेम में शामिल गावस्कर द ओवल में 1979 में अपने 50वें टेस्ट में 12 और 221 रन की […]
दुबई : कप्तान विराट कोहली पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये है जो आईसीसी टेस्ट खिलाड़ियों की रेटिंग में 900 अंको के आंकड़े तक पहुंचे है. आईसीसी क्रिकेट हाल आफ फेम में शामिल गावस्कर द ओवल में 1979 में अपने 50वें टेस्ट में 12 और 221 रन की पारी के दम पर 887 रेटिंग अंक से 916 अंक तक पहुंचे थे जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 21वां शतक लगाकर कोहली ने यह उपलब्धि अपने 65 टेस्ट में हासिल की. मैच से पहले उनके 880 अंक थे जो 153 और पांच रन की उनकी पारियों के बाद 900 हो गया. सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ दो अन्य भारतीय बल्लेबाज है जो 900 अंकों के आंकड़े के सबसे करीब पहुंचे थे लेकिन कभी उसे पार नहीं कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




