ePaper

''चीन की दीवार टूट सकती है, लेकिन द्रविड को हिलाना मुश्किल'' - पढ़ें सहवाग का अनोखा ट्वीट

Updated at : 11 Jan 2018 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
''चीन की दीवार टूट सकती है, लेकिन द्रविड को हिलाना मुश्किल'' - पढ़ें सहवाग का अनोखा ट्वीट

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और द वॉल के नाम से मशहुर राहुल द्रविड आज 45 साल के हो गये हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लग गया है. राहुल द्रविड टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो सभी भूमिका में फिट बैठ जाते थे. एक बल्लेबाज के रूप […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और द वॉल के नाम से मशहुर राहुल द्रविड आज 45 साल के हो गये हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लग गया है. राहुल द्रविड टीम इंडिया के ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो सभी भूमिका में फिट बैठ जाते थे. एक बल्लेबाज के रूप में, विकेट कीपर के रूप में, फिल्डर के रूप में या फिर कप्तान के रूप में द्रविड खरे उतरे. कुछ विवादों को छोड़ दिया जाए तो राहुल द्रविड का 16 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर साफ-पाक रहा है.

राहुल द्रविड को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाईयां मिल रही है. टीम इंडिया के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी द्रविड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वीरु ने अपने अनोखे अंदाज में द्रविड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

सहवाग ने द्रविड को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर दो तसवीरें पोस्‍ट की. एक तसवीर चीन की दीवार की है और दूसरी तसवीर द्रविड और सहवाग की है. पहली तसवीर को द्रविड से जोड़ते हुए सहवाग ने लिखा, इसे तोड़ा या हिलाया जा सकता है. दूसरी तसवीर में द्रविड बाइक ड्राइव कर रहे हैं और वीरु पीछे बैठे हैं. वीरु ने इस तसवीर पर लिखा, इस दीवार की सवारी अटूट है. बस इसके पीछे बैठ जाओ, आराम करो और सुरक्षित सवारी करो. सहवाग ने द्रविड को जन्‍मदिन की बधाई देने के बाद उन्‍हें न्‍यूजीलैंड में अंडर-19 विश्वकप के लिए भी शुभकामनाएं दी.
गौरतलब हो कि 16 साल के अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट कैरियर में द्रविड ने टेस्‍ट में 52.31 के औसत से 13,288 रन बनाये, जिसमें उनके 36 शतक व 63 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा वनडे में द्रविड के नाम 344 मैच में 10,889 रन दर्ज हैं. वनडे में द्रविड ने 12 शतक और 83 अर्धशतक जमाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola