युवराज और गंभीर का उबाऊ अर्धशतक, ऐसे खेले तो कैसे होगी टीम में वापसी ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2018 3:52 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन दोनों की इस पारी पर तारीफ न होकर उनकी आलोचना ही हो रही है. दरअसल दोनों ने टी-20 जैसे ताबड़तोड़ फॉर्मेट में बेहद ही सुस्त खेल का […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन दोनों की इस पारी पर तारीफ न होकर उनकी आलोचना ही हो रही है. दरअसल दोनों ने टी-20 जैसे ताबड़तोड़ फॉर्मेट में बेहद ही सुस्त खेल का परिचय दिया.
युवराज सिंह ने पंजाब की ओर से खेलते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाये. वहीं दिल्ली टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 54 गेंद में 66 रन बनाये. हालांकि गंभीर ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के भी जमाये. लेकिन अगर टी-20 में दोनों के स्ट्राइक रेट पर गौर किया जाए तो यह उनका अच्छा प्रदर्शन नहीं माना जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










