ePaper

शोएब ने किया एक ट्‌वीट, तो युवी और भज्जी ने कुछ यूं दिया जवाब...

Updated at : 29 Dec 2017 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
शोएब ने किया एक ट्‌वीट, तो युवी और भज्जी ने कुछ यूं दिया जवाब...

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब अख्तर इन दिनों युवराज सिंह और हरभजन सिंह के निशाने पर हैं. जी हां, कारण है उनका एक ट्‌वीट. इस ट्‌वीट के आते ही शोएब अख्तर को युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और हंसी मजाक […]

विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब अख्तर इन दिनों युवराज सिंह और हरभजन सिंह के निशाने पर हैं. जी हां, कारण है उनका एक ट्‌वीट. इस ट्‌वीट के आते ही शोएब अख्तर को युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और हंसी मजाक किया.

दरअसल शोएब ने 27 तारीख को एक ट्‌वीट किया , जिसमें उन्होंने लिखा- अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए महत्वाकांक्षी बनने से डरो, नहीं. ना ही मेहनत करने से पीछे रहो और ना सपना देखने से. इस कोटेशन के साथ शोएब ने अपनी एक तसवीर को भी पोस्ट किया है, जिसमें वे एक हाथ में हेलमेट पकड़े हैं और दूसरे में दास्ताना पहन रखा है. साथ ही वे काला चश्मा भी पहने हुए हैं. इस कोटेशन के साथ ही शोएब ने लिखा है -केवल कड़ी मेहनत ही आपको सफलता की ओर ले जा सकती है.
शोएब के इस ट्‌वीट पर युवराज सिंह ने मजा लेना शुरू कर दिया और पंजाबी में लिखा- वो सब तो ठीक है लेकिन आप वेलडिंग करने कहांजा रहे हैं. दरअसल यह मजाक उनके लुक को लेकर है. युवराज के बाद हरभजन सिंह ने भी मजे लिये और पंजाबी में ही कहा-मुझे लगा एक्सरे करने चला. दास्ताने और चश्मा डालकर. मेरा डॉक्टर शोएब भाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola