BCCI ने भारत के इस पूर्व विकेटकीपर को बनाया महाप्रबंधक, वेंकटेश प्रसाद भी थे दौड़ में शामिल

Updated at : 23 Dec 2017 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI ने भारत के इस पूर्व विकेटकीपर को बनाया महाप्रबंधक, वेंकटेश प्रसाद भी थे दौड़ में शामिल

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) के तौर पर नियुक्त किया गया. पिछले कुछ समय से करीम का नाम इस पद के लिये चल रहा था, जिससे यह नियुक्ति उम्मीद के मुताबिक रही. इस पद के लिये पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी दौड़ में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) के तौर पर नियुक्त किया गया. पिछले कुछ समय से करीम का नाम इस पद के लिये चल रहा था, जिससे यह नियुक्ति उम्मीद के मुताबिक रही. इस पद के लिये पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का नाम भी दौड़ में था. करीम एक जनवरी से कार्यभार संभालेंगे और वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को रिपोर्ट करेंगे. बीसीसीआई ने कहा कि वह बोर्ड की बैठक में जौहरी के सहायक होंगे.

सितंबर में हितों के टकराव के मुद्दे पर एम वी श्रीधर के इस्तीफा देने के बाद यह महाप्रबंधक पद खाली पड़ा हुआ था. श्रीधर का 30 अक्तूबर को स्वर्गवास हो गया था. अक्तूबर के मध्य में बीसीसीआई ने इस पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये थे. करीम को शीर्ष से लेकर घरेलू स्तर के खेल की और इसकी पेचीदगियों की काफी जानकारी है, वह एक टेस्ट और 34 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर वह अपने 18 वर्ष के करियर में 120 प्रथम श्रेणी मैच और 124 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं. उनके करियर को तब करारा झटका लगा था जब बांग्लादेश में एशिया कप में उनकी दायीं आंख में चोट लग गयी थी, जिसकी बाद में सर्जरी करानी पड़ी थी.
उन्हें 2012 में पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया था और अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद वह टीवी कमेंटरी करने लगे. वह टिस्को में कारपोरेट कम्यूनिकेशंस डिविजन में भी काम कर चुके हैं.
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, करीम को कुछ बड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिसमें क्रिकेट विभाग को रणनीतिक दिशा देना, परिचालन योजना को लागू करना, बजट बनाना, मैच खेलने के नियमों के अनुसार स्थलों के मानकों तथा घरेलू कार्यक्रम के प्रशासन की निगरानी और निर्धारण करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola