कुंभ साप्ताहिक राशिफल: क्या इस सप्ताह करियर में आएगा बड़ा उछाल या रिश्तों में उठेगा तूफान?

29 मार्च से 4 अप्रैल का कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थकान परेशान कर सकती है? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.
Kumbh Saptahik Rashifal 29 March to 4 April 2026: इस सप्ताह आपकी राशि में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपको अत्यधिक ऊर्जावान और जुझारू बनाएगी, जिससे आप करियर में बड़ा उछाल देख सकते हैं. सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखेगा. हालांकि, अपनी वाणी की कठोरता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
करियर / बिजनेस: इस सप्ताह आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित सूर्य वाणी और निवेश के मामलों में सफलता दिलाएंगे. करियर में नए अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. व्यापार में भी समय अच्छा है, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह तीसरे भाव में स्थित शुक्र संचार के माध्यम से प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. प्रेम संबंधों में समझ और विश्वास बढ़ेगा. सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.
हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें. नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लें.
सावधानी: किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें. धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.
उपाय: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
- लकी डेट: 29, 30, 03
- लकी कलर: नीला, बैंगनी
- लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










