जिस शख्स के कारण विराट-अनुष्का की शादी हो पायी मुमकिन, वही नहीं होगा रिसेप्शन का हिस्सा

Updated at : 21 Dec 2017 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
जिस शख्स के कारण विराट-अनुष्का की शादी हो पायी मुमकिन, वही नहीं होगा रिसेप्शन का हिस्सा

नयी दिल्ली : इटली के मिलान में 11 नवंबर को विवाह बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शाम 8 बजे ताज होटल के दरबार में भव्य रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया है. बुधवार शाम नवदंपती प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इटली के मिलान में 11 नवंबर को विवाह बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शाम 8 बजे ताज होटल के दरबार में भव्य रिसेप्शन पार्टी देने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया है.

बुधवार शाम नवदंपती प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और नरेंद्र मोदी से मिलकर पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. मोदी ने सबसे पहले विराट-अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं दी. मोदी ने अपने ट्विटर पर भी तसवीर पोस्ट की, जिसमें मोदी के साथ विराट-अनुष्का नजर आ रहे हैं.

बहरहाल विराट-अनुष्‍का की पहली पार्टी में कई नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है. विराट-अनुष्का क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों के लिए 26 दिसंबर को मुंबई में पार्टी देने वाले हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुष्‍का विराट-अनुष्का की इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, युवराज सिंह, आशीष नेहरा जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे. लेकिन श्रीलंका के साथ मैच में व्यस्त होने के कारण टीम इंडिया के कोई भी सदस्य पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे.
इसके अलावा बॉलीवुड से भी कई स्टार पार्टी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन इस बीच खबर मिल रही है कि बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान ‘विरुष्का’ के ग्रैंड पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे. यह बेहद ही चौंकाने वाली खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान ही वो शख्स हैं जिसके कारण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच फिर से रिश्ता सामान्य हो पाया.
दरअसल विराट-अनुष्का एक-दूसरे को चार सालों से डेट कर रहे थे, लेकिन बीच में एक समय ऐसा आया था कि विराट-अनुष्का के बीच ब्रेकअप की खबर भी मीडिया में प्रमुख्‍ता के साथ आयी. लेकिन बॉलीवुड के दबंग हीरो ने दोनों को साथ मिलाया और अब विराट-अनुष्का सदा के लिए एक हो गये. सलमान के पार्टी के शामिल नहीं होने के पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके अनुसार सलमान अपना जन्‍मदिन मनाने के लिए देश से बाहर जाने वाले हैं. गौरतलब हो कि समलान 27 को अपना 52वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola