विराट-अनुष्का के हनीमून PICS के साथ पाकिस्तानी ने किया छेड़छाड़
Updated at : 19 Dec 2017 5:28 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद इस समय हनीमून ट्रीप पर हैं. इसकी जानकारी विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर कर दी. लेकिन क्या आपको मालूम है विराट-अनुष्का हनीमून के लिए कहां गये हैं. जगह का नाम जानकर आपको यकीन नहीं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद इस समय हनीमून ट्रीप पर हैं. इसकी जानकारी विराट-अनुष्का ने सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर कर दी. लेकिन क्या आपको मालूम है विराट-अनुष्का हनीमून के लिए कहां गये हैं. जगह का नाम जानकर आपको यकीन नहीं होगा. जी हां, विराट-अनुष्का हनीमून पाकिस्तान के लाहौर में मना रहे हैं……..चौक गये न!.
जिस तरह से जानकर आप चौके उसी तरह हम भी चौक गये थे. दरअसल विराट-अनुष्का इस समय रोम में हनीमून मना रहे हैं और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. विराट-अनुष्का की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई. लेकिन विराट-अनुष्का की इस तसवीर के साथ एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने ऐसा छेड़छाड़ किया कि देखकर आपको लगेगा कि दोनों पाकिस्तान में ही हैं. विराट के पाकिस्तानी प्रशंसक ने विरुष्का के हनीमून तसवीर को फोटोशॉप कर बैकग्राउंड बदल दिया और पाकिस्तान की तसवीरें डाल दी.
दरअसल विराट कोहली के फैन्स दुनियाभर में फैले हुए हैं. पाकिस्तान में भी विराट के चाहने वालों की संख्या कम नहीं है. पिछले ही दिनों खबर आयी थी कि विराट कोहली की बल्लेबाजी से उनका एक प्रशंसक अपने घर पर भारतीय झंडा लहरा दिया था. हालांकि उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ा था और उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. विराट को लेकर एक और खबर मीडिया में आयी थी कि उनका एक हमश्कल पाकिस्तान के एक मशहूर रेस्टोरेंट में शेफ का काम करता है. विराट के पाक हमश्कल की तसवीर भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




