ePaper

जहीर और सागरिका की रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन संग खूब थिरके ‘नेहरा जी’

Updated at : 30 Nov 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
जहीर और सागरिका की रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन संग खूब थिरके ‘नेहरा जी’

मुंबई : भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को शादी की और 27 को दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी. यह रिसेप्शन पार्टी खासा चर्चा में है. पार्टी के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखकर लोगों को कई रोचक बातें मालूम पड़ रही हैं. अब […]

विज्ञापन


मुंबई
: भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 23 नवंबर को शादी की और 27 को दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी. यह रिसेप्शन पार्टी खासा चर्चा में है. पार्टी के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखकर लोगों को कई रोचक बातें मालूम पड़ रही हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें गेंदबाज आशीष नेहरा जहीर की दुल्हन सागरिका घाटगे के साथ ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BcDEOu8jOas/

आशीष नेहरा और सागरिका का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. दरअसल नेहरा सीरियस रहते हैं और नाच-गाने से परहेज करते हैं लेकिन सागरिका के साथ तो ‘नेहरा जी’ खूब नाच रहे हैं. वे पहले युवराज सिंह के साथ नाचते हैं और फिर सारे संकोच छोड़ दुल्हन के साथ ही थिरकने लगते हैं.
इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब चला जिसमें दोनों साथ में नाच रहे थे. जहीर और सागरिका भी उनके साथ थे.
जहीर खान और सागरिका का रिश्ता सबसे पहले चर्चा में तब आया जब वे दोनों एक साथ युवराज सिंह की शादी में पहुंचे थे. उसके बाद तो दोनों के इश्के के चर्चे खूब हुए, लेकिन सगाई के बाद शादी करके जहीर ने सारी चर्चाओं को बंद कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola