ePaper

OMG : इस पाक क्रिकेटर को जिंदा रहते दे दी गयी श्रद्धांजलि, वीडियो जारी कर बताया - मैं भी जिंदा हूं

Updated at : 29 Nov 2017 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : इस पाक क्रिकेटर को जिंदा रहते दे दी गयी श्रद्धांजलि, वीडियो जारी कर बताया - मैं भी जिंदा हूं

इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मध्यम क्रम के बल्लेबाज उमर उकमल को लेकर इस समय सोशल मीडिया में एक अफवाह फैल रही है. अफवाह भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि उनके मौत की खबर. सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना कोई जांच पड़ताल के पाक क्रिकेटर को श्रद्धांजलि भी देने लगे. दरअसल उमर अकमल से मिलता-जुलता […]

विज्ञापन

इस्‍लामाबाद : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मध्यम क्रम के बल्लेबाज उमर उकमल को लेकर इस समय सोशल मीडिया में एक अफवाह फैल रही है. अफवाह भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि उनके मौत की खबर.

सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना कोई जांच पड़ताल के पाक क्रिकेटर को श्रद्धांजलि भी देने लगे. दरअसल उमर अकमल से मिलता-जुलता एक शख्‍स को पाकिस्‍तान के एक अस्‍पताल में मंगलवार को भरती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

सोशल मीडिया पर उमर अकमल से मिलता-जुलता उस शख्‍स की तसवीर तेजी से फैलने लगी और लोग उसे सही मानकर उमर को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गयी जब बड़ी संख्‍या में लोगों ने आरआइपी लिखकर तसवीर को तेजी से रिट्वीट करने लगे.

लेकिन जब सोशल मीडिया पर अफवाह ने अपना पैर और फैलाना शुरू कर दिया तो उमर अकमल ने खुद सामने आकर सच्‍चाई से परदा उठाया. उन्‍होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया और अपने फैन्‍स को बताया कि वो अभी जिंदा हैं और अल्‍लाह की दुआ से मैदान पर अगले मैच में उतरने के लिए तैयार भी हैं.

इसके साथ ही उमर ने अपने फैन्‍स से यह भी आग्रह किया कि उनके मैसेज को तेजी से रिट्वीट किया जाय ताकी उनके मरने की अफवाह को और फैलने से रोका जाए. ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और 29 नवंबर को नेशनल टी20 कप के सेमीफाइनल में खेलूंगा.’

गौरतलब हो कि उमर अकमल को रावलपिंडी में लाहौर व्हाइट्‍स की तरफ से सेमीफाइनल में फैसलाबाद के खिलाफ खेलना है. 30 नवंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाना है. मालूम हो कि उमर अकमल इन दिनों पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola