धौनी के समर्थन में उतरे शास्त्री कहा, टिप्पणी करने से पहले अपना करियर देखो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2017 5:42 PM
कोलकाता : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर महेंद्र सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए. वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने हाल में टी20 अंतरराष्ट्रीय […]
कोलकाता : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर महेंद्र सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए. वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने हाल में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में धौनी के करियर पर सवाल उठाया था.
शास्त्री ने कहा, धौनी पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए इस पूर्व कप्तान में काफी क्रिकेट बचा है और यह टीम की जिम्मेदारी है कि वह इस खिलाडी का समर्थन करें शास्त्री यहां फेनेटिक खेल संग्रहालय में 2011 में विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाला बल्ला देख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










