वीरेंद्र सहवाग को मिली अब ये बड़ी जिम्मेवारी

नयी दिल्ली : अपने जमाने के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी विनय लांबा को नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) का सदस्य बनाया गया है. सहवाग और दिल्ली की तरफ से 1967 से 1981 के बीच 76 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले लांबा उस छह सदस्यीय पैनल के सदस्य […]
नयी दिल्ली : अपने जमाने के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी विनय लांबा को नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) का सदस्य बनाया गया है. सहवाग और दिल्ली की तरफ से 1967 से 1981 के बीच 76 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले लांबा उस छह सदस्यीय पैनल के सदस्य हैं जिसकी अगुवाई सेवानिवृत जज आर वी ईश्वर करेंगे.
पैनल के अन्य सदस्यों में सीनियर एडवोकेट विभा दत्ता मखीजा, डा. नवीन डांग और हर्ष महाजन है. सूत्रों के अनुसार पैनल की आज दो घंटे तक बैठक चली लेकिन सहवाग उसमें उपस्थित नहीं हुए. नाडा ने इसके साथ डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) के सदस्य भी नियुक्त किये जिसमें कुंजारानी देवी (भारोत्तोलन), अखिल कुमार (मुक्केबाजी), रीत अब्राहम (एथलेटिक्स), जगबीर सिंह (हाकी) और रोहित राजपाल (टेनिस) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




