धौनी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कह दी इतनी बड़ी बात...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2017 9:16 PM
नयी दिल्ली : महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धौनी को सलाह दी कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू करें और भारतीय टीम प्रबंधन से भी कहा कि दबाव में चल रहे पूर्व कप्तान को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताये. धौनी ने […]
नयी दिल्ली : महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धौनी को सलाह दी कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही पीटना शुरू करें और भारतीय टीम प्रबंधन से भी कहा कि दबाव में चल रहे पूर्व कप्तान को टी20 टीम में उनकी भूमिका के बारे में बताये.
धौनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 37 गेंद में 49 रन बनाये लेकिन टीम में उनके चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सहवाग ने कहा, धौनी को टीम में अपनी भूमिका समझनी होगी. उन्हें बड़े स्कोर का पीछा करते हुए शुरू ही में तेजी से रन बनाने होंगे. टीम प्रबंधन को उन्हें इस बारे में बताना होगा. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को धौनी की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










