इंडिया की हार पर रॉस टेलर का तंज, -''सहवाग जी, राजकोट में ''दर्जी'' की दुकान बंद

मुंबई : टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद न्यूजीलैंड के सीनियर क्रिकेटर रॉस टेलर ने ट्वीट कर वीरेंद्र सहवाग के साथ हंसी मजाक के सिलसिले को जारी रखा है. उन्होंने ट्वीट किया है- वीरेंद्र सहवाग #राजकोट में मैच के बाद #darji (Tailor) की दुकान बंद. अगली सिलाई तिरुअंनतपुरम में…जरूर आना. इंस्टाग्राम पर […]
मुंबई : टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद न्यूजीलैंड के सीनियर क्रिकेटर रॉस टेलर ने ट्वीट कर वीरेंद्र सहवाग के साथ हंसी मजाक के सिलसिले को जारी रखा है. उन्होंने ट्वीट किया है- वीरेंद्र सहवाग #राजकोट में मैच के बाद #darji (Tailor) की दुकान बंद. अगली सिलाई तिरुअंनतपुरम में…जरूर आना. इंस्टाग्राम पर टेलर ने एक तसवीर भी पोस्ट की है, जिसमें वे एक टेलर की दुकान के सामने बैठे हैं जो बंद है.
virendersehwag #Rajkot mein match k baad, #darji (Tailor) Ki dukaan band. Agli silai #Trivandrum… https://t.co/B6dgKPudN1
— Ross Taylor (@RossLTaylor) November 5, 2017
https://www.instagram.com/p/BbHDs_YnQgf/
रॉस टेलर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है-RossLTaylor मैं आपकी अद्भुत हिंदी से प्रभावित हूं. इतनी अच्छी हिंदी के ज्ञान के लिए आप आधार कार्ड के पात्र हो सकते हैं.
Highly impressed by you @RossLTaylor . @UIDAI , can he be eligible for an Aadhaar Card for such wonderful Hindi skills. https://t.co/zm3YXJdhk2
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 6, 2017
गौरतलब है कि रॉस टेलर और सहवाग के बीच ट्वीट संदेशों के जरिये मजाक का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब मुंबई में हुए भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे के बाद सहवाग ने टेलर को बधाई देते हुए लिखा था, ‘आप बेहतरीन खेले रॉस टेलर दर्जी जी. दीपावली के आर्डर का दबाव झेलने के बाद अच्छा प्रयास.’
Happy B'day @RossLTaylor .You have stitched some of the best ptnship's for NZ Taylor ji ,but these are the guys who need your help the most. pic.twitter.com/t4PNQZzemZ
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) March 8, 2017
No one can match up to your high standards of stitching Darji ji , whether it is a pant or a partnership @RossLTaylor https://t.co/WDInvXL4EW
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2017
सहवाग के ‘दर्जी जी’ वाले ट्वीट के बाद रॉस टेलर ने भी वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर खूब मजे लिये हैं और लगातार हिंदी में ट्वीट किया है. बताया जा रहा है कि रॉल टेलर बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं. दीवाली के मौके पर भी सहवाग और टेलर के बीच ट्वीट पर खूब मजाक हुआ था. आईपीएल खेलने के कारण टेलर हिंदी बहुत अच्छी तरह बोल लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




